तीस महिलाओं ने आयुक्त को सुनाई अपनी फरियाद
गोंडा, जून 22 -- गोण्डा, संवाददाता। मंडलायुक्त कार्यालय में आयोजित मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद कार्यक्रम सोमवार को 30 महिलाओं ने आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल के समक्ष अपनी शिकायतें प्रस्तुत कीं। आयुक्त ने सभी प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर जांच कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आयुक्त ने कहा कि शक्ति संवाद कार्यक्रम के दौरान प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। हर शिकायत का निस्तारण समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाना चाहिए। सोमवार को भूमि विवाद,राशन,आवास, वृद्धा पेंशन पुलिस विवाद, पारिवारिक विवाद आदि समस्याएं प्राप्त हुईं। आयुक्त ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को भेज कर एक सप्ताह के अंदर इनका निस्तारण करने के निर्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.