तीस मई को लगेगा रोजगार मेला
पीलीभीत, मई 28 -- पीलीभीत। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय/माडल कैरियर सेंटर, राजकीय आईटीआई के संयुक्त तत्वाधान में तीस मई को एक दिवसीय रोजगार मेला का राजकीय आईटीआई में होगा। इस मेले में निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए निजी क्षेत्र की श्रीराम पिस्टन्स, रिंग्स लि, केआरएन हीट एक्सचेंजर, रिफ्रिजेरेशन लि. एवं टाटा मोटर्स कम्पनियां प्रतिभाग कर रही हैं। शैक्षिक प्रमाण पत्र की छायाप्रतिया, फोटो, बायोडाटा समेत प्रतिभागी आ सकते हैं। मेले में नान टेक्नीकल व टेक्नीकल/डिप्लोमाधारी पुरूष एवं महिला प्रतिभाग कर सकते हैं। साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 से 35 वर्ष है। यह भी पढ़ें- रोजगार मेले का आयोजन 30 मई को
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.