तीस फीसदी निर्माण श्रमिक मजदूरों ने नहीं कराया नवीनीकरण
आजमगढ़, मई 26 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिले में पंजीकृत तीस फीसदी निर्माण श्रमिकों ने अभी तक अपना वार्षिक नवीनीकरण नहीं कराया है। श्रम विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में करीब 3.90 लाख से अधिक निर्माण श्रमिक पंजीकृत हैं, लेकिन इनमें लगभग 30 फीसदी श्रमिकों ने अब तक अपना रिन्यूअल नहीं कराया है। ऐसे में हजारों मजदूरों पर सरकार की महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाओं से वंचित होने का खतरा मंडरा रहा है। उप श्रमायुक्त राजीव सिंह ने बताया कि जिले में करीब 3.90 लाख निर्माण श्रमिक पंजीकृत है। इनमें से करीब 2.20 लाख निर्माण श्रमिकों ने अपना नवीनीकरण करा लिया है। जबिक करीब 1.70 लाख निर्माण श्रमिकों ने अपना नवीनीकरण अभी तक नहीं कराया है। उन्होंने बताया कि पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को हर वर्ष अपना नवीनीकरण कराना अनिवार्य होता है। यदि श्रमिक समय से नवीनीकरण नहीं कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.