तीस को होगा पेंशन अदालत का आयोजन
भदोही, अक्टूबर 1 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। आयुक्त विन्ध्याचल मंडल मिर्जापुर की अध्यक्षता में 30 अक्टूबर को उनके कार्यालय सभागार में दोपहर 12:00 बजे पेंशन अदालत का आयोजन किया जाएगा। पेंशन अदालत में विन्ध्याचल मंडल के तहत सेवानिवृत्त पेंशनरों की पेंशन संबंधित समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। पेंशन अदालत में राजकीय कार्यालयों से सेवानिवृत्त कर्मचारियों के ऐसे प्रकरणों की सुनवाई की जाएगी, जिनमें पेंशन अथवा ग्रेच्युटी स्वीकृत नहीं हुई है। इसके अतिरिक्त पेंशन के त्रुटिपूर्ण निर्धारण के विरुद्ध पेंशनर द्वारा प्रस्तुत प्रत्यावेदन, सेवानिवृत्ति के उपरान्त वेतन आदि के पुनरीक्षण के फलस्वरूप पेंशन पुनरीक्षण से संबंधित प्रकरण तथा ऐसे मामले, जिनके निस्तारण को लेकर प्रशासनिक विभाग एवं पेंशन विभाग के मध्य मतभेद है, पर भी विचार किया जाएगा। यह भी पढ़ें- पेंश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.