मुरादाबाद, मार्च 1 -- इस बार होली पर बरसते रंग फिजा में दूर तक फैल सकते हैं क्योंकि काफी तेज रफ्तार से चलने वाली हवा रंगों को भी खूब उड़ाएगी। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों में दिन के समय काफी तेज रफ्तार से हवा चलने का अलर्ट जारी किया है। हवा की रफ्तार 30 किलोमीटर प्रतिघंटा या इससे थोड़ी अधिक भी रह सकती है। मौसम विभाग द्वारा मुरादाबाद और आसपास के लिए अगले हफ्ते का जो पूर्वानुमान जारी किया गया है उसमें चार दिन तक काफी तेज रफ्तार से हवा चलने की संभावना जाहिर की गई है। हवा पश्चिम दिशा से चलेगी जिसके चलते दिन के समय गर्मी का पारा कुछ हद तक काबू में बना रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रह सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.