मुजफ्फर नगर, फरवरी 28 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उज्ज्वला लाभार्थियों को नि:शुल्क गैस सिलेण्डर रिफिल की सब्सिडी वितरण कार्यक्रम का लोकभवन, लखनऊ से किये गये सजीव प्रसारण का आशीर्वाद पैलेस, लक्ष्मण विहार, निकट टिकैत चौक जानसठ रोड़ में आयोजन किया गया। कार्यक्रम स्थल पर होली का उत्सव दृश्यक माहौल तैयार किया गया एवं जनपद के लगभग 400-500 लाभार्थियों को उक्त कार्यक्रम में आमंत्रित करते हुए प्रतिभाग कराया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल, भाजपा जिलाध्यक्ष डा. सुधीर सैनी, अमरनाथ पाल, सत्यपाल मान आदि उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री के सजीव प्रसारण उपरान्त जनपद 30 उज्जवला लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक वितरित किये गये। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में आने वाले प्रत्येक लाभार्थी को भी प्रतीकात्मक चेक दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.