तीसरे ODI के बाद दो धड़ों में बंट जाएगा भारतीय कोचिंग स्टाफ, गौतम गंभीर लेंगे अंतिम फैसला
नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला, कल, मंगलवार, 10 नवंबर को हैमिल्टन में खेला जाएगा। इस मुकाबले के बाद भारतीय कोचिंग स्टाफ दो धड़ों में बंट जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि भारत को 19 नवंबर से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज के लिए भी खिलाड़ियों की तैयारी करानी है। गौतम गंभीर और साईराज बहतुले वनडे टीम के साथ जुड़े रहें, जबकि मोर्ने मोर्कल और सितांशु कोटक टेस्ट टीम के खिलाड़ियों के साथ जुड़ेंगे। हालांकि, अभी यह तय हुआ है, लेकिन अंतिम फैसला मुख्य कोच गौतम गंभीर ही लेंगे। अगर भारत कल का मैच जीतकर सीरीज सील कर लेता है तो मोर्कल और कोटक के साथ पांच भारतीय क्रिकेटर भी टेस्ट टीम से जुड़ जाएंगे। भारत के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने तीसरे ODI से पहले सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए यह जानकारी साझा की। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.