तीसरे सोमवार को बमबम के जयकारों से गूंज उठा देवकली मंदिर
शाहजहांपुर, अगस्त 18 -- कलान। सावन मास के तीसरे सोमवार को दैत्यगुरु शुक्राचार्य की तपोभूमि माने जाने वाले पटना देवकली के प्राचीन शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। रविवार देर रात से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। सोमवार सुबह मंदिर परिसर में लंबी कतारें लग गईं। श्रद्धालुओं ने गंगाजल, बेलपत्र, फूल और पूजा सामग्री से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन पहले से सतर्क रहा। रविवार देर रात सीओ दीपक कुमार सिंह खुद मंदिर परिसर पहुंच गए और पुलिसकर्मियों के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने भीड़ नियंत्रण, श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से जलाभिषेक कराने और पूजा के बाद उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के निर्देश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.