बिहारशरीफ, फरवरी 5 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला निबंधन सह परामर्श केन्द्र में शुक्रवार से स्थानीय निकाय सक्षमता परीक्षा तीसरे व चतुर्थ में सफल अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की जांच करायी जाएगी। डीईओ आनंद विजय ने बताया कि पांच स्लॉट में कांउसिलिंग करायी जाएगी। पहली स्लॉट नौ से साढ़े दस, दूसरा साढ़े 10 से 12, तीसरा 12 से डेढ़, चौथा दो से साढ़े तीन तो पांचवा स्लॉट साढ़े तीन से पांच बजे तक होगा। इसके लिए पांच काउंटर बनाएं गए हैं। स्लॉटवार अभ्यर्थियों की उपस्थिति प्रवेश द्वार पर ही कम्प्यूटर के माध्यम से ली जाएगी। सफल अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों का सत्यापन पंजी व अन्य अभिलेख पर हस्ताक्षर करने के लिए दो सदस्यीय टीम गठित की गयी है। टीम में डीपीओ सुजीत कुमार राउत व अंशु कुमारी को शामिल किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.