गाज़ियाबाद, मई 3 -- गाजियाबाद, संजीव वर्मा। शासन के निर्देश पर माह के तीसरे रविवार को भी उप निबंधक सदर कार्यालय खोला गया, लेकिन रविवार को एक भी रजिस्ट्री नहीं हो सकी। विभागीय स्टाफ पूरे समय कार्यालय में मौजूद रहा। यह लगातार तीसरा रविवार है, जब रजिस्ट्री कार्यालय खुलने के बावजूद एक भी दस्तावेज दर्ज नहीं हो पाया। दरअसल, अप्रैल माह से शासन ने नया नियम लागू किया है, जिसके तहत सप्ताह के सातों दिन रजिस्ट्री कार्यालय खोलने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में तहसील सदर के उप निबंधक सदर थर्ड कार्यालय को तीसरे रविवार को भी खोला गया। शासन का उद्देश्य आम लोगों, खासकर नौकरीपेशा व्यक्तियों को सुविधा देना है, ताकि वे अपने अवकाश के दिन भी संपत्ति की रजिस्ट्री करा सकें। इससे निबंधन विभाग के राजस्व में भी बढ़ोतरी की उम्मीद जताई गई थी。
रजिस्ट्री कार्यालय क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.