तीसरे मंगल पर जगह-जगह भंडारे, भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद
उन्नाव, मई 20 -- गंजमुरादाबाद। तीसरे बड़े मंगल पर नगर और क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर सुंदरकांड पाठ और भंडारों का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। नगर की सदर बाजार स्थित डॉ. सतीश दीक्षित मार्केट में सुंदरकांड पाठ के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जो देर शाम तक चलता रहा। वहीं अटवा वैक स्थित विवेकानंद इंटर कॉलेज, महमदाबाद कलवारी मोड़ तथा बड़ी बाजार में भी प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित हुए। दसगवां के ग्राम प्रधान पुष्पेंद्र सिंह के नेतृत्व में भी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। पूरे दिन धार्मिक आयोजनों से नगर का माहौल भक्तिमय बना रहा। यह भी पढ़ें- बड़े मंगलवार पर हनुमान मंदिर में गूंजा सुंदरकांड पाठ यह भी पढ़ें- भंडारे से पहले बताए ग्रहण करने के नियम यह भी पढ़ें- जेष्ठ मास के तीसरे मंगलवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.