तीसरे बड़े मंगल पर 750 मंदिरों-प्रतिष्ठानों में भंडारा
वाराणसी, मई 20 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। ज्येष्ठ मास के तीसरे बड़े मंगल पर काशी के 750 से अधिक मंदिरों और प्रतिष्ठानों में हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ एवं भंडारा सहित विविध आयोजन हुए। उमस भरी भीषण गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं की अटूट कतार लगी रही। हनुमान सेना के आह्वान पर मंदिरों के बाहर श्रद्धालुओं में प्रसाद, शर्बत और जल का वितरण किया गया। हनुमानजी को मालपुआ, काजू, इमरती, घुघनी, हलवा, पूड़ी-सब्जी और बेल और फालसे के शरबत का भोग लगाया गया। हनुमान सेना के अध्यक्ष सुधीर सिंह ने बताया कि तीसरे बड़े मंगलवार को मंशापूर्ण हनुमान मंदिर कंपनी बाग, बड़ा डाकघर हनुमान मंदिर कैंटोनमेंट, हनुमान मंदिर दुर्गाकुंड पेट्रोल पंप, राधा साड़ी सेंटर न्यू कॉलोनी, बनकटी हनुमान मंदिर, हठीले हनुमान नमो घाट, हनुमान मंदिर मछोदरी पार्क, संकटहरण हनुमान मंदिर संस्कृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.