तीसरे बड़ा मंगल पर हुआ सामूहिक सुंदरकांड पाठ
बहराइच, मई 19 -- बहराइच, संवाददाता। जेठ माह के तीसरे बुढ़वा मंगल को लेकर शहर, कस्बों व ग्रामीण अंचलो में हनुमान मंदिरों में भोर होते ही पूजा अर्चना का सिलसिला शुरू हुआ। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से बजरंग बली की प्रतिमा पर चमेली का तेल व सिंदूर अर्पण कर हनुमान चालीसा, बजरंग बाण का पाठ किया। दोपहर से शहर, कस्बों, गांवों में सजे स्टालों पर हनमत भजन धार्मिक गीतों के बीच चावल छोला, पूड़ी, बूंदी के प्रसाद को पाने को श्रद्धालुओं की कतारें लगने लगी। शहर के सराफा गली के हनुमान मंदिर में से श्रीरामचरित मानस का संगीतमयी सामूहिक सुंदर कांड का पाठ आयोजित किया गया। शहर के अति प्राचीन श्रीसिद्धनाथ मंदिर में महंथ श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर रवि गिरी महाराज के सानिध्य में हुनुमंत पूजन का आयोजन किया गया । शहर के पंचायती श्रीराम जानकी मंदिर छावन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.