तीसरे प्रयास में पियूष ने पास की सीए की परीक्षा
बोकारो, मई 24 -- बोकारो, प्रतिनिधि। को-ऑपरेटिव कॉलोनी निवासी पियूष राज गुप्ता ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी (सीए) परीक्षा में सफलता हासिल कर बोकारो जिले व रौनियार समाज का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारों और समाज के लोगों में खुशी की लहर है। लोगों ने मिठाई खिलाकर, गुलदस्ता भेंट कर व शॉल ओढ़ाकर पियूष को सम्मानित किया। इस वर्ष झारखंड से 74 अभ्यर्थियों ने सीए परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। जिनमें बोकारो के पियूष राज गुप्ता भी शामिल हैं। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि सह रौनियार समाज के संरक्षक श्याम बाबू गुप्ता ने पियूष के आवास पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पियूष ने अपनी मेहनत, अनुशासन और लगन से नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनकी माता सुनीता गुप्ता ने बताया बेटे की सफलता के पीछे उसकी कड़ी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.