तीसरे नवरात्र पर मां चंद्रघंटा की पूजा
रुडकी, मार्च 21 -- रुड़की, संवाददाता। चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन रुड़की शहर में मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ की गई। सुबह से ही शहर के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। मनकामेश्वर मंदिर, सिद्धेश्वर शिव मंदिर, दुर्गा चौक मंदिर, सिविल लाइंस के दुर्गा मंदिर और रामनगर के प्राचीन देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। मंदिरों में भजन-कीर्तन और जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने मां चंद्रघंटा को दूध, फल और प्रसाद अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.