अमरोहा, मार्च 21 -- नवरात्र के तीसरे दिन मंदिरों में श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के तृतीय स्वरूप मां चंद्रघंटा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शनिवार को नवरात्र के तीसरे दिन शहर की बस्ती में स्थित चामुंडा देवी मंदिर, रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित शिव मंदिर के अलावा ललिता देवी मंदिर में पूजा करने वाले श्रद्धालुओं लाइन लगी रही। ग्रामीण इलाके के मंदिरों में भी पूजा की गई। श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर नारियल, ध्वज, पान, सुपारी व मिश्री आदि की भेंट चढ़ाकर मां दुर्गा के तृतीय स्वरूप मां चंद्रघंटा को मनाया और उनसे तप करने की शक्ति का आशीर्वाद लिया। गंगा प्याऊ मंदिर के पुजारी ने बताया कि हजारों वर्षों की कठोर तपस्या करने के कारण ही मां दुर्गा के तृतीय स्वरुप का नाम मां चंद्रघंटा पड़ा। इनकी अराधना करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.