हरिद्वार, मार्च 21 -- चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन हरिद्वार के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि मांगी। शनिवार सुबह ही हरकी पैड़ी, मनसा देवी और चंडी देवी मंदिर में लंबी कतारें लग गईं। श्रद्धालु गंगा स्नान के बाद माता के मंदिरों में पहुंचे और पूजा-अर्चना में लीन रहे। इस दौरान माता के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। मान्यता है कि मां चंद्रघंटा की पूजा से जीवन से भय और बाधाएं दूर होती हैं। भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। प्रमुख मंदिरों और गंगाघाट पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी भी की गई।मां भगवती के हर स्वरूप की पूजा का आह्वानअखिल भारतीय अखाड़ा परिषद और मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.