उन्नाव, अप्रैल 28 -- उन्नाव, संवाददाता। नौ केंद्रों पर सोमवार हुई होमगार्ड भर्ती परीक्षा में दोनों पालियों में 3470 ने परीक्षा दी और 1426 ने परीक्षा छोड़ दी। सदर तहसील के जनता शिक्षा निकेतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रऊकरना को होमगार्ड परीक्षा का केंद्र बनाया गया है। परीक्षा के तीसरे दिन पहली पाली में हरदोई, लखनऊ, लखीमपुर, रायबरेली, सीतापुर से अभ्यर्थी परीक्षा देने आए थे। शहर से आठ किमी दूर अभ्यर्थी रात को ही रऊकरना गांव पहुंच गए। परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों ने अव्यवस्थाओं का आरोप लगाया। ग्रामीण क्षेत्र होने से रुकने की कोई व्यवस्था नहीं हुई तो बंद दुकानों के बाहर ही चादर बिछाकर सो गए। यह भी पढ़ें- होमगार्ड भर्ती में तीसरे दिन 2074 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा आसपास खाने के लिए ढाबे भी नहीं थे, इसलिए रात में कुछ खाने को भी नहीं मिला। छात्रों...