रामपुर, फरवरी 12 -- मदरसा बोर्ड की सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी परीक्षा बुधवार को भी जारी रही। दो पालियों में 629 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 516 ने परीक्षा दी जबकि 113 छात्र अनुपस्थित रहे। पहली पाली में 466 परीक्षार्थियों में से 375 उपस्थित हुए और 91 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 163 परीक्षार्थियों में से 141 ने परीक्षा दी। जबकि 22 छात्र अनुपस्थित रहे। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी गौरव खड़ायत ने केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा का जायजा लिया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा कराई गई। परीक्षा के दौरान उड़नदस्ता सक्रिय रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...