मथुरा, अप्रैल 27 -- उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा आयोजित होमगार्ड्स पदों पर इनरोलमेंट-2025 परीक्षा तीसरे दिन जिले के 17 केन्द्रों पर शांति पूर्वक सम्पन्न हुई। सभी केन्द्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था रहीं। सभी परीक्षार्थियों के आधार कार्ड देखकर, वायोमैट्रिक जांच के बाद परीक्षा केन्द्र में प्रवेश कराया गया। सोमवार को दो पालियों में हुई परीक्षा में 14 हजार 208 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 11 हजार 78 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 3130 परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। सोमवार को तीसरे दिन प्रथम पाली की परीक्षा 17 परीक्षा केन्द्रों पर हुई, जिसके लिए कुल 7104 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 5528 ने परीक्षा दी। यह भी पढ़ें- 24 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने छोड़ी होमगार्ड्स भर्ती परीक्षा 1576 परीक्षार्थी परीक्षा देने...