नैनीताल, मार्च 18 -- नैनीताल, संवाददाता। रविवार रात आए भीषण आंधी-तूफान के कारण पिछले दो दिनों से बिजली और पानी की भारी किल्लत झेल रहे नैनीताल के स्थानीय निवासियों, व्यापारियों और पर्यटकों को बुधवार को बड़ी राहत मिली। तूफान से पेड़ गिरने के कारण क्षतिग्रस्त हुई बिजली लाइनों और पोलों की मरम्मत के बाद मंगलवार देर शाम विद्युत आपूर्ति पूरी तरह सुचारू कर दी गई।बिजली बहाल होते ही शहर की पेयजल व्यवस्था भी पटरी पर लौट आई है। बुधवार सुबह शहर के अधिकांश हिस्सों में पर्याप्त जलापूर्ति हुई। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता रमेश गर्ब्याल ने बताया कि बिजली गुल रहने के दौरान जेनरेटर के माध्यम से आपूर्ति की कोशिश की गई थी, लेकिन ऊंचाई वाले टैंकों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा था। अब सभी क्षेत्रों में आपूर्ति सामान्य है, हालांकि कुछ इलाकों में कम दबाव की समस्या ह...