हापुड़, मार्च 9 -- नगर में आयोजित श्रीराम कथा के तीसरे दिन सोमवार को कथा व्यास पूज्य अतुल कृष्ण भारद्वाज ने श्रद्धालुओं को सती परीक्षा, सती दहन और भगवान शिव के ताण्डव से जुड़े मार्मिक प्रसंग सुनाए। कथा के दौरान उन्होंने बताया कि माता सती द्वारा भगवान श्रीराम की परीक्षा लेने के प्रसंग के बाद उत्पन्न घटनाओं ने सनातन परंपरा में गहरा संदेश दिया है। कथा व्यास ने विस्तार से बताया कि सती द्वारा परीक्षा लेने के बाद भगवान शिव ने इस घटना को गंभीरता से लिया, जिसके बाद सती दहन का प्रसंग सामने आया। इसके बाद भगवान शिव के ताण्डव का वर्णन करते हुए उन्होंने बताया कि यह प्रसंग भक्ति, आस्था और त्याग का प्रतीक है।कथा के दौरान महात्मा लटूर सिंह जी के सन्यास लेने का प्रसंग भी सुनाया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावुक हो उठे। इसके साथ ही भगवान शिव और माता पार्वती ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.