बलिया, जनवरी 11 -- बलिया। शहर के सिविल लाइन क्षेत्र में तीसरे दिन रविवार को पेयजल की आपूर्ति शुरू हुई। इसके चलते कई मोहल्लों के लोगों को बड़ी राहत मिली है। पुलिस कार्यालय के पास पानी सप्लाई का पाइप फट जाने से शुक्रवार से ही कई मोहल्लों में आपूर्ति ठप हो गयी थी। इसके चलते पुलिस आफिस और कोतवाली के बीच की सड़क पर आवागमन भी बाधित हो गया था। सीवर पाइप लाइन डालने के लिए कार्यदायी संस्था की ओर से सड़क की खुदाई की जा रही है। इसके चलते नपा का पेयजल आपूर्ति का पाइप फट जा रहा है। हर महीना तीन से चार बार तक यह घटना हो जा रही है। पानी सप्लाई ठप होने से लोगों को हैंडपंप से काम चलाना पड़ रहा था। तीन जगहों पर क्षतिग्रस्त पाइप का मरम्मत कार्य शनिवार की रात तक चला। इसके बाद रविवार की सुबह आपूर्ति शुरु हो गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.