गाज़ियाबाद, मार्च 21 -- गाजियाबाद, संवाददाता। चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन श्रद्धालुओं ने मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना की। मंदिरों में सप्तशती पाठ और चंडी यंज्ञ कर विधि विधान से मां चंद्रघंटा की पूजा की गई। इस दौरान मंदिरों और घरों में भजन कीर्तन का आयोजन भी किया गया, जिनमें श्रद्धालु माता के भजनों पर झूमते नजर आए। श्री सिद्धेश्वर महादेव कुटी के महंत वैद्य मुकेशानंद गिरि ने बताया कि मां चंद्रघंटा का स्वरूप शांति और शक्ति दोनों का प्रतीक है।श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए सुबह से ही मंदिरों में पहुंचे। दोपहर तक शहर के मंदिरों में मां का आशीर्वाद लेने के लिए भक्तों का आना जाना लगा रहा। श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर के पीठाधीश्वर महंत नारायण गिरि ने बताया कि मां चंद्रघंटा का यह स्वरूप तप, त्याग और साधना का प्रतीक है। दिल्ली गेट देवी मंदिर में सुबह दुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.