कानपुर, मार्च 17 -- कानपुर देहात, संवाददाता। तीन दिन पहले रिंद नदी में डूबे शिवली कोतवाली क्षेत्र के कैरानी गांव के मजरा नहड़ी गांव के रहने वाले युवक का शव मंगलवार को घटनास्थल से डेढ़ किमी दूर नदी में उतराता मिला। उसकी तलाश कर रही पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया। शव देखते ही उसके परिजनों के बिलखने से कोहराम मच गया। कैलई गांव के मजरा नहड़ी का रहने वाला 25 वर्षीय श्यामलाल रविवार शाम को गांव के शंभू व फूल सिंह के अलावा कैरानी के मुकेश के साथ बकरियां व भेड़ें चराने गया था। रिंद नदी के पास चर रही भेड़ों पर कुत्तों के हमला करने पर उनको बचाने के प्रयास में वह नदी में गिरकर डूब गया था। काफी देर तक उसके वापस नहीं आने पर उसके साथ गए युवकों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चलने पर उन लोगों ने उसके परिजनों को जानकारी दी थी। परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.