बदायूं, मार्च 29 -- उसहैत। गंगा में स्नान के दौरान डूबे एटा के युवक का शव तीसरे दिन शनिवार शाम श्मशान घाट के पास गंगा किनारे बरामद हुआ। पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। युवक की तलाश में एसडीआरएफ, फ्लड पीएसी, पुलिस और गोताखोर लगातार जुटे रहे। मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उसहैत थाना क्षेत्र के अटैना गंगा घाट का मामला है। यहां एटा जिले के जैथरा थाना क्षेत्र के पततरई गांव के रहने वाले 23 वर्षीय सुदेश पुत्र इंद्रपाल गुरुवार को परिवार के साथ गंगा स्नान करने अटैना आया था। स्नान के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन सुदेश का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई गई, फिर भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.