बरेली, जून 7 -- दिल्ली में हुए हादसे के बाद शहर में होटल और गेस्ट हाउसों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखने के लिए शनिवार को तीसरे दिन भी अग्निशमन विभाग ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी मनु शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने शहर के कई प्रमुख होटलों का निरीक्षण कर वहां लगे अग्निशमन उपकरणों और सुरक्षा इंतजामों की जांच की। अभियान के दौरान अग्निशमन अधिकारी संजीव कुमार ने टीम के साथ राजेंद्र नगर स्थित होटल गाला एलिगेंसी, होटल गाला गैलेक्सी, डेलापीर चौराहा स्थित होटल जेएम विस्तार, नवीन गेस्ट हाउस और होटल जेएस ग्रांड स्टेडियम रोड समेत कई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- दिल्ली अग्निकांड के बाद जागा विभाग जांच में अधिकांश स्थानों पर अग्निशमन उपकरण कार्यशील पाए गए। निरीक्षण के दौरान होटल स्टाफ और प्रबंधकों को आग लगन...