सिमडेगा, जनवरी 31 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। नगर परिषद चुनाव में शनिवार को भी वार्ड पार्षद पद के लिए सिर्फ दो नामांकन हुआ है। जबकि अध्यक्ष पद के लिए तीसरे दिन भी कोई नामांकन नहीं हुआ। वार्ड पार्षद पद के लिए वार्ड 13 से विमल कुमार जैन ने आरओ सह एलआरडीसी अरुणा कुमारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। और वार्ड संख्या दो से सोमेन तिग्गा ने आरओ सह बीडीओ समीर रनियर खलखो के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। इधर शनिवार को अध्यक्ष पद के लिए दो लोगों ने नामांकन पत्र की खरीदारी की है। जिसमें कांग्रेस नेता सह पूर्व वार्ड पार्षद कुलदीप किंडो शामिल है। इधर नामांकन प्रक्रिया शुरु होने के तीन दिन बाद भी अबतक सिर्फ वार्ड पार्षद के लिए चार नामांकन हुए है। उम्मीद जतायी जा रही है कि सोमवार से नामांकन पत्र दाखिल करने की संख्या बढ़ेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...