लखनऊ, जून 17 -- परिवहन विभाग का सारथी पोर्टल का सर्वर लगातार तीसरे दिन बुधवार को भी डाउन रहा। जिसके कारण ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने सहित लाइसेंस से जुड़े अन्य कार्य करवाने आए लोगों को परेशान होना पड़ा। इस बीच पोर्टल पर साइबर हमले की चर्चा भी है। विभाग का कहना है कि सर्वर डाउन होने की समस्या केवल लखनऊ ही नहीं पूरे प्रदेश में बनी हुई है। उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दी जा चुकी है। सारथी पोर्टल के जरिए ही लर्नर और परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जाते हैं। परमानेंट लाइसेंस का नवीनीकरण, खो जाने पर डुप्लीकेट लाइसेंस, लाइसेंस में कोई अपडेट, अंतर्राष्ट्रीय ड्राइविंग परमिट लेने और लाइसेंस से जुड़े सभी प्रकार के फीस जमा कराने का काम सारथी पोर्टल से ही होता है। इस काम के लिए रोजाना आरटीओ कार्यालय पर सैंकड़ों लोगों का आना होता है। सोमवार से सारथी पोर...