बागेश्वर, अप्रैल 22 -- बागेश्वर। कांडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोंखुरी गांव में बारात में शामिल होने पहुंची बुजुर्ग महिला का पता नहीं चल पाया है। मंगलवार को पुलिस ने ड्रोन की मदद ली, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। रेवती उप्रेती को खोजने के लिए बुधवार की सुबह से ग्रामीण जंगलों में खाक छान रहे हैं। एसडीआरएफ व वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंचने वाली है। सभी क्षेत्र में सर्च अभियान चलाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...