बगहा, मार्च 27 -- मैनाटाड़,एक प्रतिनिधि। वीटीआर से सटे मानपुर थाना क्षेत्र के बिरंची तीन गांव और शीतलापुर फार्म के बीच मक्का के खेत में तीसरे दिन भी बाघ जमा हुआ है। फॉरेस्टर हिमांशु कुमार ने बताया कि बाघ के ट्रैकिंग में वन विभाग की टीम लगी हुई है। सूअर का शिकार करने के बाद बाघ मक्का के खेत में ही डटा है।उसे सूअर का मांस खाने के बाद नाले का पानी भी मिल जा रहा है। इसलिए बाघ की मौजूदगी मक्का के खेत में ही है। फॉरेस्टर में संभावना जताई है कि बाघ अब जंगल की ओर लौट जायेगा। क्योंकि अमूमन बाघ अपना शिकार करने के दो तीन के अंदर अपने अधिवास में लौट जाता है ।फिर भी वन विभाग अलर्ट मोड में है।वन कर्मियों की टीम लगातार गश्त कर बाघ के मूवमेंट के पीछे लगी हुई है। बाघ जंगल में सकुशल लौट जायें,जान-माल की कोई क्षति भी ना हो। इसके लिए वन विभाग लगातार सजग है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.