बागेश्वर, अप्रैल 3 -- शामा बाजार से विदेशी शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर भूपेंद्र कोरंगा की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर जाकर उनका वजन नामा, ब्लड प्रेशर व शुगर की जांच की। जांच में उनके स्वास्थ्य अभी किसी तरह की गिरावट दर्ज नहीं हुई है। उनके समर्थन में महिलाएं भी बड़ी संख्या में पहुंचीं। शुक्रवार को रामलीला मैदान में जिला पंचायत सदस्य विजया कोरंगा ने कहा कि प्रशासन ने पहले आश्वासन दिया, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई। अब जल्द क्षेत्र की महिलाओं के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान नंदन सिंह, शांति देवी, पुष्पा देवी, ज्योति दानू, खष्टी कोरंगा मौजूद रहे। एसओ प्रताप नगरकोटी पुलिस बल के साथ निगरानी कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.