गंगापार, फरवरी 25 -- टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए भी टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ चल रहे आंदोलन के अन्तर्गत बुधवार को भी विकास खंड जसरा के शिक्षक/शिक्षिकाओं ने बांहों में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। टीम जसरा के संयोजक रामकुमार साहू ने कहा कि शिक्षकों का आन्दोलन आगे भी जारी रहेगा। बुधवार को विरोध प्रदर्शन करने वालों में अजय केसरवानी, निशा सूद, अंजू रानी माहेश्वरी, सीता यादव, सुशीला देवी, समरजीत, रावेंद्र सिंह, दीपा सिंह, सीमा सिंह, दिनेश कुमार सिंह आदि लोग सम्मिलित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.