तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ नहीं लग सका फरार बालक
देवरिया, जून 19 -- देवरिया, निज संवाददाता। शहर के कोतवाली रोड स्थित राजकीय बाल गृह से फरार बालक की तीसरे दिन भी सुराग हाथ नहीं लग सका। पुलिस कई जगहों पर पहुंच कर सीसी फुटेज भी खंगाला। पुलिस जल्द ही बालक को बरामद कर लेने का दावा कर रही है। कोतवाली रोड स्थित राजकीय बाल गृह में दिल्ली के बतरा थाना क्षेत्र के संगम बिहार रामलीला ग्राउंड का रहने वाले एक 12 वर्षीय बालक को रखा गया था। बताया जा रहा है कि यह घर से भाग कर आया था और किसी दुकान पर काम करता था। श्रम विभाग की टीम ने बाल श्रम में पकड़ने के बाद उसे राजकीय बाल गृह में रख दिया था।मंगलवार की रात को साढ़े आठ बजे तक वही सीसी कैमरे की नजर में रहा और भोजन तक किया। रात को लगभग नौ बजे जब गणना हुई तो वह गायब मिला। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है और मामले की जांच कर रही है। कई जगहों प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.