तीसरे दिन भी पटरी पर नहीं लौटा सदर रोड, लोगों में बढ़ा आक्रोश
अररिया, मई 25 -- फारबिसगंज, निज संवाददता। स्थानीय सदर रोड पर शनिवार की संध्या विशाल पीपल का पेड़ गिरने से उत्पन्न हुई अव्यवस्था तीसरे दिन सोमवार को भी पूरी तरह सामान्य नहीं हो सकी। घटना के तीन दिन बीत जाने के बावजूद सड़क किनारे पड़े के विशाल टुकड़ों के कारण आवागमन प्रभावित बना हुआ है। कई दुकानें अब भी बंद हैं। वन विभाग द्वारा रविवार को इलेक्ट्रिक मशीन से पेड़ को टुकड़ों में काट दिया गया था, लेकिन अब तक उन भारी लकड़ियों को हटाया नहीं जा सका है। व्यापारियों का कहना है कि बकरीद पर्व को लेकर यह समय कारोबार के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण होता है, लेकिन सड़क जाम और बिजली बाधित रहने से बिक्री पर सीधा असर पड़ रहा है। दुकानदारों के चेहरे पर चिंता साफ देखी जा रही है। इस संबंध में बथनाहा फॉरेस्टर अमित राज ने बताया कि पेड़ काफी विशाल था और उसे टुकड़ों में काटा गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.