जौनपुर, अप्रैल 17 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील परिसर में वकीलों और अधिकारियों के बीच गतिरोध तीसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। वकीलों का अनिश्चित कालीन कार्य का स्थगन शुक्रवार को भी जारी रहा। सुबह अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में जुलूस निकालकर, नारेबाजी और हंगामा किया। इसके बाद आकस्मिक बैठक भी बुलाई गई। जिसमें अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बैठक की गई। वकीलों ने आक्रोश जताते हुए तहसीलदार रवि रंजन कश्यप और नायब तहसीलदार विवेक श्रीवास्तव के स्थानांतरण तक न्यायिक कार्य से विरत रहने का संकल्प को दोहराया। अधिवक्ताओं ने कहा कि अधिवक्ताओं का प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी से मिलकर अपनी मांग रखेगा। अधिवक्ताओं ने तहसीलदार पर कई आरोप लगाए। इस मामले में तहसीलदार रवि रंजन कश्यप ने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.