अमरोहा, अप्रैल 29 -- फैक्ट्री कर्मी के बंद घर से हुई चोरी का खुलासा बुधवार को तीसरे दिन भी नहीं हो सका है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। चोरों की तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार शहर की जुबिलेंट आफिसर्स कालोनी निवासी देश दीपक मिश्रा बीती 24 अप्रैल को अपने घर का ताला लगाकर परिवार के साथ एटा जिले में अपने पैतृक गांव गए थे। इसी दौरान चोरों ने यहां उनके घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने की चार चूड़ी, कंगन, गले के सेट, चेन, डायमंड रिंग, दो अंगूठी, कुंडल, मंगलसूत्र व 11 हजार रुपये की नकदी समेत लाखों रुपये कीमत का सामान चोरी कर लिया था। यह भी पढ़ें- फैक्ट्री कर्मी के घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, रिपोर्ट दर्ज बीते सोमवार शाम परिवार वापस लौटा तो घर का ताला टूटा देख घटना की जानकारी हुई। घर के अंदर का सामान बिख...