धनबाद, जून 19 -- झामाडा की 24 इंच की पाइपलाइन तेतुलमारी के तेतुलियाटांड़ व सुभाष चौक के समीप क्षतिग्रस्त होने के कारण तीसरे दिन गुरूवार को भी जलापूर्ति नहीं हो पाई है। इस कारण लोगों को पानी के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी है। स्थानीय लोग गैलन व बर्तन लेकर दूरदराज से पानी की व्यवस्था कर रहे हैं। पाइपलाइन की मरम्मत विभाग द्वारा सही ढंग से नहीं किये जाने के कारण आए दिन जलापूर्ति बाधित हो जाती है। दूसरी ओर विभाग के कर्मियों द्वारा क्षतिग्रस्त पाइपलाइन का मरम्मत कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। विभाग के प्रबंधक रजनीश उपाध्याय ने बताया कि शीघ्र इलाके में जलापूर्ति सामान्य कराई जाएगी। यह भी पढ़ें- झमाडा की 24 इंच की पाइप क्षतिग्रस्त, जलापूर्ति बाधित बता दें कि पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण कतरास कोयलांचल के सिजुआ, तेतुलमारी, पांडेडीह बाजार...