अलीगढ़, मार्च 1 -- दादाें, संवाददाता। थाना क्षेत्र के कस्बा जिरौली निवासी गिरीश कुमार भारद्वाज पुत्र तालेवार भारद्वाज ने बीते शुक्रवार को थाना दादों में जानलेवा हमले का प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि बीते गुरुवार को देर शाम मैं अपने घर के सामने बैठा था। तभी गांव के ही दो सगे भाई के अलावा अन्य तीन लोग आकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़ित अपनी शिकायत कस्बा जिरौली स्थित पुलिस चौकी पर करने गया चौकी पर तैनात पुलिस कर्मचारीयों ने थाने जाने की बात कही। पीड़ित और उसकी पत्नी कल्पना शर्मा बाइक से थाना दादों में शिकायत करने जा रहें थे। जैसे ही बाइक पर सवार पीड़ित उसकी पत्नी क्षेत्र के ग्राम कसेर तिराहा पर पहुंचे तो उनका का पीछा करते हुए उपरोक्त पांचाे लोगों ने पीछा करते हुए रास्ते में घेर लिया और लाठी मार कर ...