हरदोई, मई 19 -- सांडी। हाइड्रोसील का इलाज करने का दावा करने वाले कथित झोलाछाप के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद भी तीसरे दिन तक वह पुलिस के सामने पेश नहीं हुआ। पुलिस उसके थाने आने का इंतजार करती रही, लेकिन आरोपी के नहीं पहुंचने पर अब उसके खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। बदायूं जिले के उसावां कस्बे के वार्ड नंबर छह निवासी नीरज गुप्ता ने रविवार को सांडी थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था। थानाध्यक्ष बसंतराम ने बताया कि आरोपी के लगातार अनुपस्थित रहने और प्रारंभिक जांच में शिकायत सही पाए जाने पर उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...