अररिया, दिसम्बर 22 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता लगातार तीसरे दिन घने कोहरे ने सीमांचल एक्सप्रेस की रफ्तार को धीमी रखी। आनंद विहार दिल्ली से जोगबनी जाने वाली सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन शनिवार को अपने निर्धारित समय से करीब तीन घंटे 45 मिनट की देरी से फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पहुंची। सुबह सात बजे आने वाली यह ट्रेन लगभग 10 बजकर 45 मिनट पर स्टेशन पर पहुंची, जिससे यात्रियों और उनके परिजनों को लंबा इंतजार करना पड़ा। पिछले तीन दिनों से जारी कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का सबसे ज्यादा असर सीमांचल एक्सप्रेस पर देखा जा रहा है। इस ट्रेन को सीमांचल क्षेत्र की लाइफलाइन माना जाता है और आमतौर पर यह समय की पाबंदी के लिए जानी जाती है, लेकिन मौजूदा समय में मौसम ने इसके परिचालन को प्रभावित कर दिया है। स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में खड़े परिजन सुबह से ही प्लेटफॉर्म पर नज...