बागेश्वर, मार्च 25 -- वेतन विसंगति दूर करने समेत 27 सूत्रीय मांगों को लेकर जिले के इंजीनियरों ने धरना-प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। हड़ताल के चलते अब विकास कार्य प्रभावित होने लगा है। बुधवार को डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के बैनर तले इंजीनियर लोनिवि गेस्ट हाउस प्रांगण में एकत्रित हुए। यहां उन्होंने जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि वह लंबे समय से 27 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रही है। पदोन्नति में ठहराव के कारण उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। इसके अलावा उत्तराखंड पेयजल निगम तथा जल संस्थान का एकीकरण अब तक नहीं हो सका है, जिससे भी कर्मचारियों में असंतोष है। सरकार उन्हें हमेशा आश्वासन देती है, लेकिन मांगों को आज तक अमली जामा नहीं पहनाया है। अब उन्होंने आरपार की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.