लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 23 -- अवध शुगर मिल हरगांव के गन्ना क्रय केंद्र रुकुंदीपुर व ठसरापुर पर रिजेक्ट गन्ने को लेकर तौल विवाद तीसरे दिन भी जारी रहा। तौल न होने से किसानों को भारी परेशानी और नुकसान की आशंका है। गन्ना मिल प्रबंधन का कहना है कि केवल निर्धारित श्रेणी का ही गन्ना लिया जाएगा। तीसरे दिन भी दिनभर असमंजस और नोकझोंक के चलते तौल शुरू नहीं हो सकी। किसानों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। गन्ना समिति सचिव सुरेश चौधरी ने कल से समाधान निकलने और तौल शुरू होने की उम्मीद जताई है l

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...