रामपुर, फरवरी 26 -- वर्ष दो हजार ग्यारह से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टी ई टी की अनिवार्यता के विरोध में मंगलवार की तरह बुधवार को भी विद्यालयों में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया। टी ई टी के विरोध में शिक्षकों द्वारा बाइस फरवरी को ट्विटर अभियान चलाकर विशेष विरोध किया गया। इसका आंदोलन दूसरे चरण में तेईस फरवरी से पच्चीस फरवरी तक काली पट्टी बांधकर विरोध किया जा रहा है। बुधवार को तीसरे दिन भी पूर्व मध्यमिक विद्यालय बार्ड सात सहित अन्य विद्यालय के शिक्षकों द्वारा अपनी दाहिनी भुजा पर काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य कर विरोध जताया। इस दौरान मुहम्मद सईद सागर, सईदुज्जफर रहमानी, रशाना वारिश, आरिफ नाज आदि मौजूद रहें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...