गिरडीह, जनवरी 24 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। भाकपा माओवादी संगठन के सेंट्रल कमेटी मेम्बर एक करोड़ के इनामी नक्सली पतिराम मांझी की मौत के तीसरे दिन भी शव उसके झरहा गांव नहीं पहुंच पाया है। गुरुवार को सारंडा के जंगल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में पतिराम मांझी मारा गया है। घटना के तीन दिन बाद शनिवार को पुलिस के द्वारा फोटो से परिजनों से पहचान कराई गई है। परिजनों के शव की पहचान पतिराम मांझी उर्फ अनल के रूप में हुई है। बताया जाता है कि पारसनाथ क्षेत्र के पीरटांड़ थाना अंतर्गत झरहा निवासी कुख्यात एक करोड़ का इनामी नक्सली पतिराम मांझी उर्फ अनल सारंडा के जंगल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया है। शनिवार को शव की फोटो के आधार पर पतिराम मांझी के परिजनों ने पहचान की है। घटना के तीन दिन बाद शनिवार सुबह पुलिस झरहा गांव पहुंची। पुलिस पतिराम मांझी...