संभल, जनवरी 8 -- भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) असली द्वारा आयोजित धरना-प्रदर्शन तीसरे दिन भी लगातार जारी रहा। अब तक किसी भी सक्षम अधिकारी के मौके पर न पहुंचने से किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। धरना स्थल पर मौजूद किसानों ने विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए पशु विभाग की बदहाल स्थिति, जल जीवन मिशन में कथित घोटाले तथा जनता जूनियर हाई स्कूल की दुर्दशा को लाइव प्रसारण के माध्यम से समाज के समक्ष उजागर किया। किसानों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद समस्याओं पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। इसके पश्चात धरना स्थल पर एक पंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें आंदोलन की आगे की रणनीति पर चर्चा की गई। पंचायत में जिला प्रश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.