बिजनौर, जनवरी 22 -- बिजनौर। नगीना रोड पर स्थित रेलवे फाटक की मरम्मत का कार्य तीसरे दिन भी जारी रहने से शहर को लगातार जाम की समस्या से जूझना पड़ा। फाटक बंद रहने के कारण मुख्य मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा, जिससे आमजन, व्यापारी और मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे विभाग द्वारा ट्रैक अनुरक्षण एवं फाटक मरम्मत कार्य के चलते नगीना रोड का यह महत्वपूर्ण 20 जनवरी की सुबह आठ बजे फाटक बंद किया गया है। इसके चलते शहर के कई हिस्सों में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सुबह से ही हालात बिगड़ने लगे और दोपहर तक जाम ने विकराल रूप ले लिया। लगातार तीसरे दिन जाम की स्थिति बने रहने से नगीना रोड और आसपास के बाजारों में व्यापार भी प्रभावित हुआ। नगीना रोड के कई दुकानदारों का कहना है कि ग्राहकों की आवाजाही कम हो गई है, जिससे बिक्री पर असर पड़ा है। वहीं एंब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.