अमरोहा, जनवरी 30 -- अमरोहा, संवाददाता। गुरुवार को जिले में तेज हवा के साथ आसमान में बादल उमड़ते रहे हैं। सुबह 11 बजे के बाद हल्की धूप खिली लेकिन बर्फीली हवा के चलते ठंडक बरकरार रही। न्यूनतम तापमान नौ व अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन बादल छाने की संभावना जताई है। मौसम के बदले मिजाज से सरसों व आलू उत्पादक किसानों की मुश्किल बढ़ गई है। बारिश होने पर फसलों को नुकसान होगा। मंगलवार को अमरोहा व आसपास क्षेत्रों में बारिश हुई। डिडौली व अमरोहा क्षेत्र में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। बेमौसम बारिश से जहां फसलों को नुकसान हुआ तो वहीं ठंड भी फिर से लौट आई। गुरुवार को भी जिले में मौसम खराब रहा। पहाड़ों पर बर्फबारी व मैदानी इलाकों में बारिश के चलते मौसम में ठंडक घुली रही। सुबह 11 बजे के बाद धूप खिलने पर लोगों को सर्दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.