आगरा, जनवरी 8 -- जाने माने मेडिकल एवं सर्जिकल उपकरण निर्माता एवं निर्यातक रॉमसंस ग्रुप के यहां सर्च तीसरे दिन भी जारी रही। दिल्ली से आई जांच शाखा ने इस ग्रुप के 34 ठिकानों पर दस्तावेज खंगाले। कंप्यूटर, मोबाइल आदि का विवरण तलब किया। कंपनी के हिसाब किताब लिए। कार्रवाई देर रात तक जारी रही। वहीं दूसरी ओर अशोक ग्रुप पर कवर सर्च के चलते नुनिहाई स्थित प्रतिष्ठान एवं बालूगंज के पास स्थित निवास पर कार्रवाई कायम रही। विभागीय सूत्रों ने बताया कि अत्यधिक सर्दी के कारण कार्रवाई में शुरू में कुछ मुश्किलें रहीं। लेकिन अब स्थिति नियंत्रण में है। सर्च में शामिल परिसरों में शर्तों के साथ आवाजाही संभव है। कारोबार जगत में तीसरे दिन में पहुंची कार्रवाई को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। सूत्रों ने बताया कि आयकर के इंटेल में एक सप्लायर की गतिविधियों को लेकर सं...