मुंगेर, अप्रैल 23 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। तीन दिन से हवेली खड़गपुर नगर परिषद क्षेत्र में अतिक्रमण को लेकर बुलडोजर की कार्रवाई जारी है। बुधवार को बुलडोजर निकलते ही अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। अंबेडकर चौक से लेकर मोमिन टोला की तरफ जाने वाले मार्ग पर दुकानों के शेड और नाली के ऊपर बनाए गए कंक्रीट फर्श को हटाया गया। नगर के व्यस्तम अम्बेडकर चौक के समीप सड़क किनारे फैले अवैध कब्जों पर बुलडोजर की कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में अफरातफरी का माहौल रहा। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विशाल मोहन एवं थानाध्यक्ष राजेश कुमार, स्वच्छता पदाधिकारी मनीष कुमार की मौजूदगी में चलाए गए अभियान के दौरान सड़क किनारे बने अस्थायी ढांचों को हटाया गया। यह भी पढ़ें- अतिक्रमणकारियों पर होगी कार्रवाई लोहे-टीन के शेड, दुकानों के आगे बढ़ाए गए अवैध कंक्रीट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.